..गोंडा/उ.प्र. वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जनपद गोण्डा जिला अध्यक्ष, नवीन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित पहलगाम में जाति पूछकर 26 हिंदुओं की हत्या करने के विरोध में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश संयोजक, एसपी गुप्ता की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया और और माननीय नरेंद्र मोदी भारत सरकार को संबोधित, प्रबंधक संघ द्वारा,जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय कार्य है। जिस तरीके से धर्म पूछ कर हत्या की गई और इतने परिवार नष्ट हो गए। संघ के प्रदेश संयोजक एसपी गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सारी सुविधाएं केंद्र सरकार के द्वारा रोक दी जाएं और पाकिस्तान के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएं जिससे आतंकवाद रुकना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष,खेमचन्द, जिला कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, नगर संरक्षक हनुमान प्रसाद जोशी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार भारती, दिव्यरतन,वेद प्रकाश गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री, दयानंद मिश्रा, रवि प्रकाश और कई विद्यालयों के प्रबंधक साथी उपस्थित रहे।
पहलगाम में धर्म पूछ कर हिंदुओं की हत्या करने के विरोध में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ द्वारा ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी को सौंपा
April 28, 2025
0
.पहलगाम में धर्म पूछ कर हिंदुओं की हत्या करने के विरोध में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ द्वारा ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी को सौंपा
Tags
