नगर के बरियार पुरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
April 07, 2025
0
गोंडा/ नगर के बरियार पुरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं प्रगति पत्र का वितरण , विद्यालय के प्रबंधक एसपी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाले,कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को, विद्यालय प्रबंधक एसपी गुप्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रधान अध्यापिका श्रीमती मीना सिंह, के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय, पूर्व में आयोजित खेल प्रतियोगिता के भी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। I विद्यालय के परीक्षा फल वितरण में अध्यापक, पवन कुमार श्रीवास्तव,शिवम मिश्रा, दीपक मंडल,शिल्पी अग्रवाल, काजल गुप्ता, पुष्पा जयसवाल, आंचल गुप्ता,और विद्यालय के छात्र-छात्राएं, ब अमिभावक गण मौजूद रहे।
Tags
