गोण्डा___ कोतवाली नगर पुलिस टीम व सेमरा चौकी इंचार्ज उदित कुमार वर्मा द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-249/25, धारा 306 बीएनएस से सम्बन्धित आपराधिक विश्वासघात करने वाले ट्रक क्लीनर मनीष यादव पुत्र शिवकुमार नि0 पिठिया लश्करी सूदीपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को संदेशवा जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 160.35 क्विंटल गेहूं लदा हुआ ट्रक, 85,915 रू0 नगद बरामद किया गया
वादी अनुपम दूबे पुत्र राजकुमार दूबे नि0 ग्राम नकहा बसंत थाना को0 कर्नलगंज जनपद द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपने ट्रक वाहन सं0 यू0पी042बी0टी0 0477 सफदरगंज बाराबंकी से व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता का 304.70 क्विंटल गेहूं गोण्डा के लिए चला था। प्रार्थी अपनी गेहू लदी गाड़ी मंगलम गेस्ट हाउस निकट स्थित उर्मिला धर्मकांटा(गोण्डा) के पास खड़ी कर चाभी अपने क्लीनर मनीष यादव को देकर दवा लेने चला गया था। जहां से क्लीनर मनीष यादव गेहूं लदा ट्रक चोरी करके कही चला गया है। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले क्लीनर मनीष यादव को संदेशवा जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 160.35 क्विंटल गेहूं लदा हुआ ट्रक, 85,915 रू0 नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। मनीष यादव पुत्र शिवकुमार नि0 पिठिया लश्करी सूदीपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
