Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


भैंस चोर को कटरा बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटरा बाजार पुलिस ने एक वांछित भैंस चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। थाना कटरा बाजार पुलिस टीम ने उप-निरीक्षक अवधेश यादव के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान फरीद (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम गंगादीनपुरवा, मौजा वीरपुर, कटरा बाजार का रहने वाला है। उसे कटरा-गोंडा मार्ग पर गोनार्द स्कूल के पास नहर की पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.