कटरा बाजार/जनपद के थाना कटरा बाजार प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ,चौकी प्रभारी पहाड़ा पुर ,कास्टेबल विकास ,तथा अन्य स्टाफ द्वारा रात्रि गस्त पर थे कि थाना क्षेत्र में पड़ने वाले खान चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि समय करीब दो बज रहे थे कि एक दुकान मेडिकल स्टोर खुला हुआ था पहले तो पुलिस कर्मियों ने कुछ देर छुपकर वहां का जायजा लिए जब दुकान में कोई हलचल नहीं हुई तो करीब जाकर देखा कि दुकान खुली पर पर दुकान में कोई उपलब्ध नहीं है फिर आस पड़ोस के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि दुकान मालिक हाकिम पुत्र मोहम्मद वसीर निवासी कुर्मी बरवालिया थाना कटरा बाजार का रहने वाला है जिसको तुरंत बुलाया गया तथा सुरक्षित दुकान चेक कराई गई फिर ताला लगवाया गया पुलिस के इस सराहनीय कार्य से छेत्र में काफी चर्चा हो रही है कि अगर पुलिस गस्त पर न आ जाती तो कोई अप्रिय घटना घट सकती थी
