Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बच्चों के विवाद को लेकर कर दी पिटाई , मुकदमा दर्ज

बच्चों के विवाद को लेकर कर दी पिटाई  ,  मुकदमा दर्ज


परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शाहपुर धनावा निवासी योगेश कुमार वैश्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण बच्चों के विवाद को लेकर गत 26 दिसम्बर की सुबह तकरीबन आठ बजे भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मूक्का थप्पड़ लात घूँसा से मारने पीटने लगे।किसी तरह से जान बचाकर वह अपने घर भाग आया। विपक्षीगण जानमाल की धमकी देते हुये घर मे घुसकर भी मारा पीटा। उसी पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगणो ने आज मंगलवार को फिर से पिटाई कर दिया। इस बावत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर  शाहपुर धनावा गाँव निवासी मन्टू शुक्ला व सौरभ शुक्ला के विरुद्ध मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.