Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-*



*थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-*

पुलिस अधीक्षक गोण्डा 
 विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में कौड़िया पुलिस द्वारा अभियुक्त अर्जुन मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आज दिनांक 01.01.2024 को थाना कौड़िया के उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खम्हरिया की तरफ से आर्यनगर कौड़िया रोड पर अवैध मादक पदार्थ लेकर एक व्यक्ति आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त अर्जुन मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अर्जुन मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा नि0 बेलवा बाजार थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01.  मु0अ0सं0-01/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 750 ग्राम नाजायज गांजा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना कौड़िया।
02. का0 आदित्य यादव।
03. का0 का0 लवकुश मौर्या।
04. का0 सत्येन्द्र यादव।

*मीडिया सेल, गोण्डा*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.