Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नवागत पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल ने संभाला कार्यभार

आज दिनांक 18.12.2023 को नवागत एस0पी0 श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक पद का पदभार ग्रहण किया गया, समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान कानून व्यवस्था के विषय में की गई वार्ता-*

गोण्डा। नवागत पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने सोमवार अपराह्न् पुलिस कार्यालय पहुॅचकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा का कार्यभार ग्रहण किया । उनके आगमन पर समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी । इस दौरान जनपद में वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु निरन्तर पैदल गश्त करने के निर्देश दिये गए । श्री विनीत जायसवाल मूल रूप से जनपद गोरखपुर के निवासी है जो 2014 बैच के आई0पी0एस0 अधिकारी है । उनके द्वारा पूर्व में जनपद शामली, हाथरस, अमरोहा व मुजफ्फरनगर में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दी गई है तथा वर्तमान समय में पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर कार्यरत थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.