Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा के मेवातियान मोहल्ला में संचालित स्थाई रैन बसेरा बना गरीबों का सहारा

गोंडा के मेवातियान  मोहल्ला में संचालित स्थाई रैन बसेरा बना गरीबों का सहारा


दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा संचालित मोहल्ला में मेवातियांन में स्थाई रैन बसेरा इस कड़ाके की ठंड में लोगों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है इस तरह  की कड़ाके की  ठंड में गरीब मजदूर तथा रिक्शा चालक दिनभर कमाई करते हैं परंतु शाम को सर छुपाने के लिए कहीं जगह नहीं मिलती जिसके लिए सरकार द्वारा संचालित योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत संचालित स्थाई रैन बसेरा गरीबों के लिए सहारा बनकर खड़ा है इस कड़ाके  की ठंड में रिक्शा चालक मजदूर शहरी बेघर एवं दैनिक कामगारों के लिए जीवन रक्षक बना है इसी क्रम में रविवार के रात्रि में 8 बजे से 11 बजे तक अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा सिटी मिशन मैनेजर व सी ओ डूडा शेल्टर होम संचालक तथा समूह की महिलाओं ने सामूहिक रूप से शहर के विभिन्न स्थानों जैसे बस स्टॉप अस्पताल चौराहा चौक बाजार वी रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर आश्रय गृह का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जरूरतमंदों को आश्रय गृह में निशुल्क रात्रि निवास हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया समूह के महिलाओं द्वारा रिक्शा चालकों तथा फुटपाथ पर सोने वालों को बताया गया की इस कड़ाके की ठंड में बाहर सोने पर इनका स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है जिसके लिए सरकार द्वारा संचालित योजना अंतर्गत मेवतियान मोहल्ला में रैन बसेरा में आकर निः शुल्क निवास कर सकते हैं टीम के संचालक एवम आश्रय गृह प्रबंधक विवेक कुमार सिंह,कामरना,समूह की नीलो,रवि,आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.