Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मीडिया प्रभारी बने अरुण*

*मीडिया प्रभारी बने अरुण*

गोंडा/ इटियाथोक। प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक के तत्वाधान में  बी० आर० सी० पर शिक्षक समस्याओं व शैक्षिक उन्नयन के संदर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे ब्लाक अध्यक्ष डॉ० अखिलेश शुक्ला ने कहा कि अध्यापकों का किसी भी स्तर पर शोषण नहीं स्वीकार किया जायेगा यदि अधिकारी बेलगाम होगें तो उनके विरुद्ध संघर्ष किया जायेगा और अध्यापकों के हर काम को पूरी सुचिता व पारदर्शिता के साथ किया जायेगा मंत्री चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि अध्यापकों के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जायेगा कोषाध्यक्ष देव प्रभाकर पाण्डेय ने अध्यापकों के समय से विद्यालय आने व सरकार के कार्य को पूरे लगन से करने के लिए कहा। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरुण मिश्रा को ध्वनिमत से ब्लाक का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। 

श्री मिश्र ने पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए अपने दायित्व का जिम्मेदारी व शुचिता पूर्वक निर्वहन की बात कही। बैठक का समापन अनुराग मिश्रा के उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर भारी संख्या मे शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.