*साइकिल चोरी करने का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद चोरी की साइकिल बरामद -*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर साइकिल चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अनिरूद्ध गौतम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 अदद साइकिल बरामद की गई। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 29.11.2023 को वादी सोनू का साइकिल चोरी कर ली थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अनिरुद्ध गौतम पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम खाले झझरी थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।
*अनावरित अभियोग-*
01. मु०अ०स० 376/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
*बरामदगी-*
01. 02 अदद साइकिल चोरी की बरामद
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ०नि० विश्वास कुमार चतुर्वेदी मय टीम।
