थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल को खोजकर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द
आज दिनाकं 15.11.2023 को थाना स्थानीय पर आदित्य ज्योति पुत्र अवधेश कुमार निवासी बेल्थरा रोड थाना उभाव जनपद बलिया द्वारा सूचना दिया गया कि मेरा मोबाइल फोन samsung galaxy A14 कीमत लगभग 15,000 रुपए थाना क्षेत्र में कहीं पर गुम हो गया है। आवेदक की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार गुप्ता थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा के कुशल निर्देशन में उ0नि0 श्री मनिक चन्द्र , क0आ0 बबलू, कां0 अभिषेक गुप्ता, कां0 अंकेश कुमार द्वारा मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रैस किया गया । मोबाइल की लोकेशन प्राप्त होनें पर मोबाइल को प्राप्त किया गया तथा मोबाइल स्वामी को वापस किया गया। अपने मोबाइल फोन को पाकर मोबाइल स्वामी ने थाना कटरा बाजार पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
*🌸🌸थाना कटरा बाजार पुलिस टीम--🌸🌸*
01.उ0नि0 श्री मनिक चन्द्र राम
02. क0आ0 बबलू
03.कां0 अभिषेक गुप्ता
04. कां0 अंकेश कुमार
