Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार संजय गुप्ता ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान


गोण्डा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर थाना प्रभारी संजय गुप्ता के नेतृत्व में  बृहस्पतिवार को थाना कटरा बाजार अंतर्गत पीपल चौराहे पर कटरा थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें गाड़ियों के कागजात की गहन जांच के अलावा आ‌र्म्स, हेलमेट एवं आदि की जांच थाना के एसआइ,  मैनुद्दीन व एस आइ मानिकचंद हेड कांस्टेबल अभिषेक गुप्ता व पुलिस जवानों द्वारा की गई । बिना हेलमेट वाले दर्जनों वाहन चालक का चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।चार पहिए व दो पहिये वाहन का डिक्की खोलकर आ‌र्म्स आदि की भी जांच की गयी। सभी वाहन मालिक के नाम एवं वाहन का नंबर पुलिस ने रजिस्टर में नोट किया ।  कटरा थाना प्रभारी  संजय गुप्ता ने बताया कि जांच का मकसद अपराध को रोकना है। साथ ही कम उम्र के युवकों द्वारा रफ ड्राइव और उससे होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकना भी है। थाना प्रभारी  संजय गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं, बाइक का जरूरी कागजात अपने साथ रखें। अन्यथा पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। यह जांच अभियान क्षेत्र में लगातार चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.