Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


परसपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


*पुलिस मुठभेड़ में 25,000 का इनामिया गोकशी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद-*
दिनांक 18.09.2023 को थाना परसपुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक मक्के के खेत से गौवंश के अवशेष प्राप्त हुए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें थाना परसपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त असगर उर्फ कतली फरार चल रहा था। फरार अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल 25,000/- का ईनाम घोषित किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष परसपुर व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस को निर्देशित किया गया था। 
जिसके क्रम में आज दिनांक 24.11.2023 को थाना परसपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर भौरीगंज से बाबाघाट बन्धे पर घेराबंदी की गई, जिस पर अभियुक्त असगर उर्फ कतली द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग/मुठभेड़ में अभियुक्त असगर उर्फ कतली को पैर में गोली लगी है जिसका पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है।  अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. असगर उर्फ कतली पुत्र गोली नि0 ग्राम वृदावन रेहरवा मौजा खैरा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0स0 473/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 01 तमंचा 315 बोर।
02. 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0स0 405/23 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-41/17, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय मय टीम।
प्रभारी स्वाट सर्वजीत गुप्ता मय टीम।
प्रभारी सर्विलांस शादाब आलम मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.