ठेकेदार द्वारा बिना परमिशन के हरे सागौन काटने पर वन विभाग ने दर्ज कराई मुकदमा
कटरा बाजार/थाना कटरा बाजार में बिना परमिशन के कटानो पर वन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया
बताते चलें की थाना कटरा बाजार के अहिरन पुरवा धोबहराय में स्वामीनाथ द्वारा तीस पेड़
सागौन बेंचा था जिसको संदीप दुबे द्वारा बिना वन विभाग के परमिशन निर्गत किए ही कटवा लिया गया था जिसपर उपक्षेत्रीय वनाधिकारी कटरा बाजार रेंज महेंद्र कुमार तथा उ0नि0 इबरार अहमद के द्वारा थाना कटरा बाजार में वन अधिनियम की धारा 4/10 के अंतर्गत संदीप दुबे अशोकपुर तथा स्वामीनाथ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया
