Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्या का किया जा रहा निस्तारण-*

*पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्या का किया जा रहा निस्तारण-*

महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में चौपाल लगाकर व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया-*

*👉जनपदीय पुलिस द्वारा रैली निकालकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक-*

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवो में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा रैली निकालकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन आदि अधिकारो के प्रति महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पडे़गा अपितु शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवो में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। 
आज दिनांक 14.11.2023 को जनपद के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारीगणों (शक्ति दीदी) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रैली निकालकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा जगह- जगह चौपाल लगाकर, गांव/वार्डो/बैंका/ स्कूल में भ्रमण कर बच्चों/महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान 4.0 के बारे में पम्पलेट बांटकर व जनजागरूक करते हुए आत्मरक्षा के बारे में बताया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों 1090,181,112,1076,1098,108,102,1930 आदि के बारे में अवगत कराया गया तथा उनकी शिकायतों को सुनकर निस्तारित किया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.