Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


वोडाफोन टावर में हुई चोरी की घटना का खुलासा, 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 07 अदद टावर बैट्री व 01 अदद पिकअप बरामद-*



*वोडाफोन टावर में हुई चोरी की घटना का खुलासा, 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 07 अदद टावर बैट्री व 01 अदद पिकअप बरामद-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शातिर चोरों/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 08.11.2023 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी- पतारसी कर वोडाफोन टावर में चोरी करने के 04 आरोपी अभियुक्तों-01. मो0 इमरान, 02. शाकिर, 03. आरिफ, 04. शमशेर उर्फ चूहा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 07 अदद टावर बैट्री व 01 अदद पिकअप बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 24.10.2023 की रात्रि नौव्वा गांव स्थित वोडाफोन टावर से बैट्री चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा थाना धानेपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. मो0 इमरान पुत्र मो0 असलम नि0 नई बाजार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. शाकिर पुत्र जमीर अहमद नि0 ठेकेदारपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
03. आरिफ पुत्र अकरम नि0 चूंटीपुरवा मौजा विरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
04. शमशेर उर्फ चूहा पुत्र ननकऊ नि0 ग्राम ठेकेदारपुरवा मौजा चैपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-340/23, धारा 379,411,413 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 अयोध्या सिंह मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.