Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ हुई लूट के 03 और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का रू0 70,000/- बरामद।*



*थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ हुई लूट के 03 और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का रू0 70,000/- बरामद।*

दिनांक 06.11.2023 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की एक फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ लूट की घटना हुई है, उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण/बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना वजीरगंज पर कई टीमें लगाई गयी थी। 
        जिसके क्रम में दिनांक 13.11.2023 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 00.30 बजे रात्रि में कुडनिया गणेशपुर मार्ग टिकरी जंगल के पास सड़क के किनारे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग/मुठभेड़ में 02 बदमाशों 01. सुजल यादव उर्फ रूद्रा व 02. रामअवध यादव को पैर में गोली लगी थी तथा 02 अभियुक्त 01. राजू शर्मा व 02. राजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  अभियुक्तों के पास से कुल रूपये 1,06,200/- लूट का, लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल तथा 2 अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ था।

         आज दिनांक 13.11.2023 को पुनः थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर 03 और वांछित अभियुक्तो 01. सुजीत शर्मा 02. आकाश शर्मा 03. जयप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 70,000/-₹ बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना वजीरगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
    *उपरोक्त मुकदमें में अब तक कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल ₹1,86,200/- की बरामदगी की गई ।*  

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01- सुरजीत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मेहिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. आकाश शर्मा पुत्र जयराम शर्मा नि0 ग्राम मेहिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
03. जयप्रकाश शर्मा उर्फ छोटू पुत्र जगदम्बा शर्मा  नि0 चांदपुर दौलत पुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

*अनावरित अभियोग-*
01. मु0अ0स0 482/23 धारा 392, 411, 120बी, 307, 34 भादवि थाना वजीरंगज जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग*
01. मु0अ0स0 492/2023 धारा 307 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. ₹70,000/- रूपये लूट की धनराशि  बरामद, 

*गिरफ्तारकर्ता टीम-*
01. उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला मय टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.