*बलवा कर मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फरार/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बलवा कर मारपीट करने के 02 वांछित अभियुक्तों-01.अमरनाथ पाण्डेय, 02. भरत लाल पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों दिनांक 07.06.2023 को वादी अभिषेक पुत्र अरूण कुमार पाण्डेय नि0 ग्राम पिपरापदुम थाना को0 देहात जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को बलवा करते हुए मारा-पीटा था तथा वादी के निर्माणाधीन मकान पर बम फेंक कर तोड़फोड की थी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. अमरनाथ पाण्डेय पुत्र स्व0 कमला प्रसाद नि0 झाली गांव मौजा पिपरा पदुम थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. भरत लाल पाण्डेय पुत्र बद्री दयाल पाण्डेय नि0 झाली गांव मौजा पिपरा पदुम थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-273/23, धारा 147,148,149,452,323 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा
*गिरफ्तारी का स्थान-*
राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पहले मोड के पास।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 रामदेव मय टीम।
