*आज दिनांक 16.10.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा व श्रीमान जिला अधिकारी महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दुर्गा पूजा त्यौहार के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर महिला सुरक्षा समिति के साथ मीटिंग किया गया जिसमें श्रीमान उपजिलाधिकारी करनैलगंज व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय कर्नलगंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान व शासन के द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के बारे में अवगत कराया गया इसके साथ ही साथ दुर्गा पूजा त्यौहार पर शांति पूर्वक मूर्ति विसर्जन व पंडालों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु अनुरोध किया गया। इस मौके पर थाना स्थानीय के ग्राम प्रधान , संभ्रान्त व्यक्ति , व दुर्गा पूजा पण्डाल के आयोजक , श्रीब्रम्हाकुमारी समिति की बहन व थाना व चौकी क्षेत्र के समस्त पुलिस बल मौजूद रहे।*
