*01 वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की को बहला फुसालकर भगाने वाला व फरार 25000/ रु0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता पुन: बरामद ---–*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय, श्री अंकित मित्तल द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं श्री मान क्षेत्राधिकारी महोदय कर्नलगंज कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री करूणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में आज दिनाकं 15.10.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 486/2022 धारा 363,366,376(3) भादवि व व 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा के वाँछित अभियुक्त प्रदुम्मन उर्फ करिया को करनैलगंज बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर पीडिता की कुशल बरामदगी किया गया। पीड़िता पूर्व में बरामद कर मा०न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया जा चुका था किन्तु पीड़िता पुनः:चली गयी थी। अभियुक्त प्रदुम्मन उर्फ करिया को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपहृता को विधिक कार्यवाही हेतु वन स्टाप सेंटर गोण्डा में संरक्षित किया गया है।
*संक्षिप्त विवरण-* - मुकदमा अपराध संख्या 486/2022 धारा 363, 366 , 376(3) भादवि व 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा। दिनांक घटना 13/11/2022 समय 11:00 बजे , दिनांक सूचना 16/11/2022 समय 15:35 बजे, घटनास्थल -ग्राम धनुहा थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा, वादी मुकदमा- श्री श्याम मनोहर पुत्र महाराजदीन निवासी ग्राम धनुहा थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा बनाम - प्रद्युम्न उर्फ करिया पुत्र गिरधर निवासी ग्राम गौरा सिंहनापुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा ।
🚨🚨🚨 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 🚔🚔🚔
1.प्रद्युम्न उर्फ करिया पुत्र गिरधर निवासी ग्राम गौरा सिंहनापुर थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा
*गिरफ्तार कर्ता टीम------*
1.उ0नि0 श्री पवन कुमार गिरी
2. उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव
3. कां0 अभिषेक गुप्ता
4. कां0 राहुल
5. कां0 पूजा कुशवाहा
*प्रभारी निरीक्षक*
*थाना कटरा बाजार*
*जनपद गोण्डा*
