Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


ग्राम बिछुड़ी के लेखपाल को निलंबित करने के दिये निर्देश-आयुक्त

ग्राम बिछुड़ी के लेखपाल को निलंबित करने के दिये निर्देश-आयुक्त


गोंडा ।। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील सदर गोण्डा में मा० विधायक सदर गोण्डा, आयुक्त व डीएम ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील सदर गोण्डा में कुल 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुक्त देवीपाटन मंडल ने उपजिलाधिकारी सदर गोंडा को निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाए, तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी रामउग्गर पुत्र धरखन निवासी ग्राम बिछुड़ी ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि सीमांकन/किलाबंदी आदेश होने के बावजूद भी पिछले एक साल से हल्का लेखपाल सत्य प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। बराबर हमको दौड़ाया जा रहा है। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा को निर्देश दिये हैं कि संबंधित लेखपाल को तत्काल निलंबित किया जाय।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर माननीय विधायक सदर गोंडा श्री प्रतीक भूषण सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उपजिलाधिकारी गोण्डा सदर विनोद कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोण्डा विनय कुमार सिंह, शिल्पा वर्मा, चकबंदी अधिकारी, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, नलकूप विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, बीडीओ इटियाथोक, एसएचओ रुपईडीह, मुजेहना, पण्डरीकृपाल, झंझरी, एसएचओ कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, एसओ कौड़िया, इटियाथोक, सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.