जिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र का किया वितरण
पात्रजनों को भू स्वामित्व प्रदान करने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना का किया जा रहा संचालन-जिलाधिकारी
पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए है वरदान-जिलाधिकारी
श्रावस्ती, 02 सितम्बर, 2023। सू0वि0। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भिनगा के सभागार में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत ग्रामसभा खैरीकला के चिन्हित भू-स्वामियों को घरौनी प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्रमशः कलावती पत्नी रामप्रगट, राजश्री पत्नी राजेश पाण्डेय, मालती देवी पत्नी मनीराम, सुरसती पत्नी सुमिरन, कमलेश पुत्र चन्द्रभान, राधेश्याम पुत्र दुक्खू, जगदीश पुत्र दुक्खू, मंगरे पुत्र देवीदीन, सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, मालिकराम पुत्र रामसमुझ एवं अनन्त राम पुत्र श्यामलाल को घरौनी प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वामित्व योजना मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक पात्र व्यक्ति के लिए उनके भू स्वामित्व प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर के संबंध में विवादों का सामना नही करना पडेगा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से खेतों का वैधानिक अभिलेख खतौनी है, उसी प्रकार घर का वैधानिक अभिलेख घरौनी है। इस योजना के माध्यम से निश्चित ही लाभार्थियों को उनका मालिकाना हक मिल सकेगा और उनके जीवन में खुशहाली आयेगी।
इसके अतिरिक्त तहसील भिनगा में ही जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को इंडियन बैंक द्वारा प्रदत्त प्रथम, द्वितीय व तृतीय ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिसे पाकर लाभार्थियों के चहरे पर मुस्कान आयी। इस दौरान उन्होने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी पटरी दुकानदारों के लिए वरदान है। इस योजना के माध्यम से पात्रजनों को जो ऋण मुहैया कराया गया है, उसे अपने व्यवसाय में उपयोग कर अपना रोजी-रोजगार को शुरू करें और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, तहसीलदार भिनगा विपुल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा अतुल चौबे, नायब तहसीलदार भिनगा क्रमशः प्रांजल त्रिपाठी, जागृति सिंह, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड विनोद कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई सौरभ यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 दास, खण्ड विकास अधिकारी क्रमशः सिरसिया रामबरन, हरिहरपुररानी जयप्रकाश सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

