जनता दर्शन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह
1- गोनार्द लॉन बहराइच मा० सांसद जी की कोठी पर जनता दर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया।
2- कटरा में अपने जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नरायनपुर चौराहा पर हेल्थ पाली क्लीनिक एवं जच्चा बच्चा केंद्र का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फीता काट कर उद्घाटन किया।
व केंद्र के संचालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
3- ग्राम सभा कटका में कमेटी द्वारा आमंत्रण पर विघ्नहर्ता , मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर अंग वस्त्र चढ़कर एवं पूजन अर्चन कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। व वहां पर उपस्थित मेरे साथी, सहयोगी एवं क्षेत्रवासियो से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। भगवान श्री गणेश की कृपा सदैव हमारे क्षेत्र समाज पर बनी रहें विघ्नहर्ता से ऐसी कामना की।
