Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोली कांड में ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त,शीर्घ गिरफ्तारी की हुई मांग

गोली कांड में ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त,शीर्घ गिरफ्तारी की हुई मांग

 


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलवारी के प्रधान प्रतिनिधि रामदेव पर हुए जानलेवा हमले को लेकर क्षेत्र के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश है,घटना से नाराज प्रधानों ने क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में प्रधानों को सुरक्षा प्रदान करने,घायल के समुचित इलाज के साथ ही पांच लाख रुपए की सहायता दिए जाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन पत्र पर रमेश मिश्र बरांव,करम चंद मिश्रा,रघुनाथ सोनवार, अरविन्द शुक्ला नहवा परसौरा,जमील अहमद प्रधान बरबटपुर का नाम अंकित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.