Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


विधिक साक्षरता शिविर आयोजित की गयी






















महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन के आदेश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के परिसर में दिनांक -02.10.2021 से दिनाक -14.11.2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित की गयी । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , गोण्डा के सचिव श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित जन मानस को उनके अधिकार , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना , मिशन शक्ति , सरकारी नीतियों एवं निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी।                   इस साक्षरता शिविर में उपस्थित समस्त तहसील व मुख्यालय के पराविधिक स्वयं सेवकों को उनसे सम्बन्धित तहसील व गांवों में दिनांक -02.10.2021 से दिनांक -14.11.2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधिवत जानकारी प्रदान की गयी।              इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकगण श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव , सिप्तेन खा , पाटेश्वरी प्रसाद , प्रभुनाथ , कन्हैया लाल तिवारी , नान्हू प्रसाद यादव , मो ० इरफान , कंचन सिंह , सुमनलता श्रीवास्तव , संजय कुमार दूबे , राम देवी , आशिक अली , इकरार मोहम्मद , महेश चन्द्र वर्मा , रहमत अली , राघवेन्द्र प्रताप सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.