महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
कौड़ियां बाजार (गोण्डा) में लगभग 30 वर्षों से स्थित राजकीय होम्यो पैथिक के स्थानांतरण के आदेश के बाद कौड़ियां बाजार के युवा धरना प्रदर्शन पर बैठे, उनकी मांग है की राजकीय होम्यो पैथिक के स्थानांतरण को रुकवा कर भवन का पुनर्निर्माण कराया जाए, और उनका कहना है की जब तक प्रशासन द्वारा लिखित आदेश न मिलने तक बैठे रहेंगे। धरने में समाजसेवी अंकित शुक्ला, समाजसेवी कुलदीप तिवारी (सत्यम), अमरीश शुक्ला, अजय मिश्रा, नीतीश शुक्ला, आनंद मिश्रा, शिव शंकर तिवारी, सुनील मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, अभिजीत, रंजीत, विष्णु सहित अन्य युवा बैठे हैं।
