गोंडा पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त मेहीलाल को मुखबिर खास की सूचना पर 10 घण्टे के अन्दर टैक्सी स्टैण्ड मुजेहना ब्लाक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिवार की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।