संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट
गोंडा मसकनवां.जेष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को मसकनवां बाजार मे नंदलाल गुप्ता. पुनीत गुप्ता एवं छेत्र वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में सुंदर कांड के पाठ का कार्यक्रम भी भक्तों द्वारा किया गया। बाला जी के भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करने का कार्य किया। इस
अवसर पर भाजपा के नेता प्रशांत पटेल.समाज वादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तेजतर्रार नेता राईस अहमद.संतोष कुमार शुक्ल. दीपू उपाध्याय. अंकित उपाध्याय को आयोजन कर्ता द्वारा हनुमान जी की पाटूका पहना कर सम्मानित करने का कार्य किया गया। कानूनगो राकेश गुप्त. अरूणेन्दर तिवारी.विष्णु वर्मा. भोला नाथ प्रजापति .ससकनवां बजार के सैकड़ो भक्त गण मौजूद रहे।
