पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 की रात लगभग 9:30 बजे ग्राम दुर्जनपुर में पुरानी रंजिश के चलते आजाद सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आजाद सिंह को तत्काल सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। लगातार दबिश और जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को चंदापुर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
