मनकापुर गोंडा.मनकापुर नगर मे सरकारी रोडवेज बस अड्डे की कोई स्थायी व्यवस्था नही पायी जाती। गौरतलब हो कि ।मनकापुर रोडवेज बस अड्डे पर यदि नजर डाली जाए तो मनकापुर ब्लाक से सटा एक अस्थायी बस अड्डा अवश्य पाया जाता है।जिस बस अड्डे को देखकर केवल आपको हंसी आयेगी बस इसके शिवा और कुछ भी नही।मनकापुर नगर में एक वेहतर व्यवस्था के साथ रोडवेज बस अड्डे
की स्थाई व्यवस्था होनी अति आवश्यक है।जिस रोडवेज बस अड्डे
की स्थाई व्यवस्था हेतु मनकापुर के नव युवक समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह
ने।प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री को यक्स टियुटर हैंडल पर मनकापुर रोडवेज स्थाई बस अड्डे की मांग की है।
