गोंडा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित बहू-बेटी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ग्राम रामगढ़ पंचायत भवन (चौकी पहाड़ापुर) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निरीक्षक रामाशंकर राय ने की, जिसमें उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक सीताराम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में आरक्षी अभय वर्मा, आरक्षी जमुना, महिला आरक्षी अनीता वाजपेई, महिला आरक्षी ऋचा सिंह एवं महिला आरक्षी फूलमती ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी अधिकारियों ने सम्मेलन को प्रभावी, सुरक्षित और जागरूकता से परिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।निरीक्षक रामाशंकर राय ने बताया कि बहू-बेटी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। पुलिस टीम ने भरोसा दिलाया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन की तैयारियां तेज, रामगढ़ पंचायत भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
April 05, 2026
0
Tags
