Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










राम पियारे शुक्ला इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न

कटरा बाजार, गोण्डा।आदर्श नगर बिरवा स्थित राम पियारे शुक्ला इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व विद्यालय के प्रबंधक भवानी भीख शुक्ला द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवब्रत शुक्ला, प्रबंध सचिव श्री भगवान शुक्ला सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश मिश्रा, अमर सिंह, अवध राज शुक्ला, रामदयाल पांडे, कृष्ण तिवारी, श्याम नारायण मौर्य, प्रदीप यादव, अर्चना शुक्ला, राधा मिश्रा, शालू शुक्ला, अनीता मिश्रा एवं राजेंद्र दुबे सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर आरुषि दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि माध्यमिक स्तर पर रोहित यादव तथा सीनियर वर्ग में रवि गोस्वामी ने शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्य देवब्रत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी ज्ञान होना आवश्यक है, तभी वे जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं प्रबंध सचिव श्री भगवान शुक्ला ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.