गोण्डा।
चौपाल सागर स्थित आईटीसी परिसर में आयोजित एफपीओ सम्मेलन में मुख्य अतिथि अंकुर सिंह व एरिया मैनेजर पवन राय ने कृषि इनपुट क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) के सीईओ कुलदीप मिश्रा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों ने उनके कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की है और उर्वरकों की उपलब्धता को बेहतर बनाकर किसानों की खेती को मजबूत किया है।अतिथियों ने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अन्य एफपीओ को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में मैनेजर विनय त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान कृषि विकास, नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों को संगठित कर उनकी आय दोगुनी करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
