Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










पूर्व विधायक मनकापुर रामविशुन आजाद के यहां होली मिलन का हुआ आयोजन।



संतोष कुमार शुक्ल की रिपोर्ट। 

मनकापुर गोंडा .आपसी भाई चारे व रंगों का पावन त्यौहार होली समूचे छेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया गया।आपस में रंग गुलाल लगा कर सभी ने खुशियां मनाते हुए भाई चारे की मिशाल पेश की।जिस क्रम में मनकापुर के सहज सुभाव. तेजतर्रार पूर्व विधायक राम विशुन आजाद के यहां होली मिलन करते हुए आपस में गले मिलकर लोगों ने खुशी जाहिर की। पूर्व विधायक राम विशुन आजाद के कार्य पर नजर डाली जाए तो वे स्वर्गीय राजा आनंद सिंह के सबसे करीबी .विश्वास पात्रों में से जाने जाने वाले विधायक थे।पच्चीसों बर्ष उन्होनें विधान सभा का प्रतिनिधित्व कर विधायक के रूप में अपने वेदाग छवि के साथ जनता की सेवा करने का कार्य किया।यही नहीं स्वर्गीय आनंद सिंह ने अपने बेटे से कभी कम नहीं जाना राम विशुन आजाद को। अभी भी उनकी याद कर कर पूर्व विधायक के आंखों में आंसू देखने को मिला करते हैं।ऐक वक्त ऐसा आया कुछ राजनीतिक धुरंधरो ने राज परिवार के बीच रामविशुन आजाद की राजा की नजदीक देखी नहीं जा सकी।ऐसे चाणक्य सफल भी हुए। परन्तु यदि देखा जाए तो अभी भी वे राजा के लिए मर मिटने को तैयार मिलेगें।लेकिन चाणक्य के खत्म होने के बाद ही यह सब संभव होगा।जिन्हें राज परिवार से बिछड़े का अभी भी दुख सता रहा है।वे अभी भी राजा भैय्या मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को अपना छोटा भाई मानकर राज परिवार के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के इच्छुक हैं।होना भी चाहिए चूंकि राम विशुन आजाद का राजनीतिक जीवन स्वर्गीय राजा आनंद सिंह की ही देन है।जिनके बातों से यही प्रदर्शित होता है।जो आने वाले समय पर निर्भर होगा।होली मिलन के दौरन.स्पष्ट बोल के लिए जाने जाने वाले शिव प्रताप सिंह. सत्य देव सिंह भालिया. राजन सिंह . बब्बू सिंह . जयसेन सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने मिलकर आपस मे खुशियां जाहिर करते हुए होली के पावन त्यौहार की बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.