गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत में एचीवर फॉर्मर फाउंडेशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सीईओ कुलदीप मिश्रा ने अतिथियों व ग्रामीणों का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
अयोध्या से आए दद्दन महाराज ने भगवान के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। सांस्कृतिक कलाकार शिव पूजन शुक्ल ने फगुआ गीतों पर चौताल प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। रंगों, गीत-संगीत और आपसी संवाद से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नान बच्चा पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, राम शरन मिश्रा, बच्चा राम यादव, विनोद पांडेय, खनक मिश्रा व मनीष तिवारी,मुकेश शुक्ल, फूल बाबू तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
