Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404

शासन के निर्देश हवा. हवाई ।कब होगा कान्हा गौशाला का निर्माण

शासन के निर्देश हवा. हवाई ।
कब होगा कान्हा गौशाला का
निर्माण। 

संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट। 

मनकापुर गोंडा.गौरतलब हो कि आवारा पशुओं व गौ सेवा के सुंदर 
रख .रखाव हेतु शासन ने ग्राम सभा
स्तर पर गौशाला निर्माण की योजना बनाई थी।जिस क्रम में कुछ गौशाला का निर्माण किया भी गया।
परन्तु बहुत ग्राम सभायें येसी भी हैं।
जहां कान्हा गौशाला को भूमि आवंटित होने के बाद भी नहीं बन सकी गौशाला।जी हां एक मामला ऐसा भी प्रकाश में आया है।ग्राम सभा भिटौरा .विकास खंड मनकापुर से संबंधित है कान्हा गौशाला के नाम चार बीघा जमीन ग्राम प्रधान द्वारा उपलब्ध कराने का कार्य उनके द्वारा 
किया जा चुका है।जिसके चार बर्ष बीतने को हो चुकें हैं।अभी तक कोई ईंट नहीं रक्खी जा सकी।जिस प्रकरण पर ग्राम सभा सदस्य विजेंद्र 
प्रताप सिंह ऊर्फ मुनेजर सिंह ने शासन व प्रशासन के ऊपर आरोप लगाने का कार्य करते हुए बताया कि आखिर मे ऐसा लाली पाप क्यों
हम सब किसान है।रात रात जग कर अपने खेतों की रखवाली करतें
हैं उसके बाद फसल आवारा पशुवों के द्वारा समूल नष्ट हो जाती है।आखिर कैसे जिंदा रहेगें किसान जो अति संवेदनशील प्रश्न जमीन आवंटन के बाद यह कौन सा नियम कि कान्हा गौशाला निर्माण के लिए 
नगर पंचायत मनकापुर को जिम्मेदारी कैसे दी गयी।मजे की बात यह हुई. जब इस कान्हा गौशाला के बिषय पर नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी से बात करने पर उन्होनें साफ शब्दों में बताया कि मेरे पास ऐसा कोई निर्देश प्रशासन के स्तर से नही मिला।अब सवाल यह उठता है 
कि आखिर ग्राम सभा भिटौरा की कान्हा गौशाला की फाइल कहां धूल चाट रही है।जिसका कोई अता
पता नहीं।चार बीघे ग्राम सभा की जमीन भी आवंटित। जो जांच का बिषय। शेष अगले अंक में।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.