पाठक के जन्म दिन पर उमड़ा जन सैलाब।
मनकापुर गोंडा.आज समाज सेवक
जन प्रिय पूर्व वकील संघ अध्यक्ष मनकापुर चंद्र किशोर पाठक का जन्म दिन बड़े धूमधाम के साथ पं
राम अछैवर पाठक इंटर कालेज में
मनाया गया।जिस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।इतनी बड़ी संख्या यह गवाह है।
कि चन्द्र किशोर पाठक से वास्तविक लोंगो का जुड़ाव जिस भीड के देखने से प्रतीत हुआ। अपने जन्म दिवस के अवसर पर गरीबों में सैकड़ो कम्बल.एवं साल.स्वेटर वितरण करने का सराहनीय कार्य किया।उपस्थित जन समुदाय को अच्छे भोजन की व्यवस्था भी करायी गयी।
वहीं कार्यक्रम में रमेश दूबे रमेशवा ने
जन्म दिन के आयोजन मे पहुंच कर सबका दिल अपने अंदाज मे राजकुमार का डायलाक बोलकर जीतने का कार्य किया।लोगों ने रमेश दूबे का स्वागत करतल ध्वनि से किया।जिस कार्यक्रम में समाज सेवक फातिमा स्कूल मनकापुर टीचर अभिषेक पाठक के सभी साथी मौजूद रहे।
