रिपोर्ट/विवेक कुमार सिंह
जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से दिनांक 16 जनवरी 2026 को खंड विकास कार्यालय पंडरी कृपाल, जनपद गोंडा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल आकलन (वॉटर असेसमेंट) प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा ग्राम स्तर पर जल संसाधनों के प्रभावी एवं सतत प्रबंधन को सुनिश्चित करना रहा।
कार्यशाला के दौरान ग्राम सचिवों को जल संसाधनों के आकलन, संरक्षण एवं उनके दीर्घकालिक उपयोग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं, उनकी कार्यप्रणाली तथा ग्राम स्तर पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पंडरी कृपाल श्री ओम प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री सुभाष चंद्र पांडेय, प्रधान अध्यक्ष श्री चंद्रेश कुमार, डीपीएमयू श्री अभिषेक कुमार, एल एंड टी से श्री उत्कर्ष जायसवाल, लोक सेवा मिशन के आईईसी विशेषज्ञ श्री कृष्ण कांत धर द्विवेदी तथा टीम लीडर श्री विवेक कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यशाला में खंड विकास कार्यालय के समस्त कर्मचारी, विकास खंड के अधिकारीगण एवं पंडरी कृपाल विकास खंड के सभी ग्राम प्रधानों ने सहभागिता की। व्यापक भागीदारी के साथ यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
