आर्य नगर मार्केट में खुली आधुनिक M.K. फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस, अब पोस्टर-बैनर के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा
आर्य नगर गोंडा
आर्य नगर मार्केट में सोमवार को M.K. फ्लेक्स पेंटिंग प्रेस का शुभारंभ विधिवत उद्घाटन के साथ किया गया। दुकान खुलते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने प्रेस के शुभारंभ पर महेश कुमार को बधाई दी। M.K. फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस के प्रो. राइटर महेश कुमार ने बताया कि इस प्रेस के शुरू होने से अब लोगों को गोंडा, बहराइच या करनैलगंज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि दुकान में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, विजिटिंग कार्ड, स्टिकर और सभी प्रकार के फ्लेक्स उचित व किफायती दरों पर तैयार किए जाएंगे। महेश कुमार ने आगे बताया कि उनकी कोशिश है कि क्षेत्रवासियों को उत्तम गुणवत्ता, तेज सेवाएं और उचित मूल्य एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक, व्यापारी, युवा एवं समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने प्रेस की सेवाओं को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि इससे मार्केट में नई ऊर्जा आएगी और स्थानीय जरूरतें अब उसी गांव-कस्बे में पूरी हो सकेंगी। आर्य नगर मार्केट में M.K. फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस का शुभारंभ क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।
