Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार (गोण्डा) में सड़क हादसा: साइकिल सवार वृद्ध का पैर टूटा, जिला हॉस्पिटल रेफर

जनपद गोण्डा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बीरपुर डीहा निवासी काशी प्रसाद मिश्रा उम्र 62 वर्ष (वृद्ध) किसी कार्य वश बराव गए थे वहां से लौट रहे थे। वे साइकिल साइड में खड़ी करके बाथरूम करने लगे। इसी दौरान देवपुरवा बीरपुर निवासी सफी आलम बाइक से आ रहे थे। अचानक गन्ना ट्रॉली के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और साइकिल से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में काशी प्रसाद को गंभीर चोटें आईं, उनका बायां पैर टूट गया।घटना के बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोण्डा रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोग हादसे से सदमे में हैं और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.