Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पति के निधन के बाद पारिवारिक पेंशन स्वीकृति के लिए आयुक्त ने दिए जांच के आदेशस*

*पति के निधन के बाद पारिवारिक पेंशन स्वीकृति के लिए आयुक्त ने दिए जांच के आदेशस*


*गोंडा 13 अगस्त 2025* - देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने गोंडा जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले में त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला राखी देवी, अनुचर, पत्नी स्व0 हरिकांत बक्स पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोनवा, शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ से संबंधित है, जिन्होंने अपने पति के निधन के बाद पारिवारिक पेंशन स्वीकृत किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।
प्राप्त पत्र के अनुसार, राखी देवी के पति का निधन 6 वर्ष पूर्व हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। इस पर आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी, गोंडा को निर्देश दिए हैं कि मामले में वर्णित तथ्यों का अवलोकन करते हुए पात्रता की जांच की जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.