Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


भारतीय जन समाज पार्टी ने राहुल गोस्वामी जी को (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया, पार्टी में उत्साह की लहर

भारतीय जन समाज पार्टी ने राहुल गोस्वामी जी को (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया, पार्टी में उत्साह की लहर

लखनऊ - 04 अगस्त 2025 — भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृज मोहन सिंह ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम उठाते हुए राहुल गोस्वामी जी को (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री राहुल गोस्वामी जी ने शपथ लेते हुए कहा कि पार्टी को जिले स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है राहुल गोस्वामी , लखनऊ के निवासी हैं, एक लंबे समय से संस्कृतिक व सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव, कार्य के प्रति निष्ठा और समाज सेवा में समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 मनोनयन पत्र में लिखा है कि उन्हें आशा है कि राहुल गोस्वामी अपने पूर्व अनुभवों और कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सक्षम होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए देशहित में कार्य करेंगे तथा पार्टी की लोकप्रियता को निरंतर बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे।

राहुल गोस्वामी की नियुक्ति की खबर फैलते ही जिले भर में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह बधाई संदेश दिए जा रहे हैं, और कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों की योजना भी बनाई जा रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गोस्वामी के नेतृत्व मे राजधानी लखनऊ जिले में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जन समाज पार्टी की यह नियुक्ति आगामी चुनावों में एक सशक्त रणनीति का हिस्सा हो सकती है, जिससे पार्टी को ज़मीनी स्तर पर जनाधार मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एक जुट होकर राहुल गोस्वामी जी का साथ दें और संगठन को मजबूत बनाएं।

यह नियुक्ति भारतीय जन समाज पार्टी के नए युग की शुरुआत है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.