Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कर्तव्य में लापरवाही पड़ी भारी, उपनिरीक्षक निलंबित।*

*कर्तव्य में लापरवाही पड़ी भारी, उपनिरीक्षक निलंबित।*
हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर 
थाना पचपेड़वा में तैनात उपनिरीक्षक कुलदीप नरायन सिंह को ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, उपनिरीक्षक कुलदीप नरायन सिंह पर ड्यूटी के दौरान लगातार शिथिलता बरतने, विभागीय नियमों की अनदेखी करने और पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। मामले की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस कप्तान ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।

 एसपी विकास कुमार ने कहा कि बलरामपुर पुलिस में अनुशासन सर्वोपरि है, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.