Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना परसपुर पुलिस द्वारा 24 बोटा हरे आम की अवैध लकड़ी, 02 अदद ट्रैक्टर/ट्राली व 01 अदद हाइड्रा के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*


*थाना परसपुर पुलिस द्वारा 24 बोटा हरे आम की अवैध लकड़ी, 02 अदद ट्रैक्टर/ट्राली व 01 अदद हाइड्रा के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्श्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों-01. छेदीलाल यादव पुत्र रामखिलावन यादव, निवासी मधईपुर खांडेराय थाना परसपुर जनपद गोण्डा, 02. माताप्रसाद पुत्र मेवालाल निवासी भानदासपुरवा राजापुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा, 03. राकेश कुमार पुत्र भजई प्रसाद निवासी कोलहुई गरीब बनगओवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को 24 बोटा हरे आम की अवैध लकड़ी लदे 02 ट्रैक्टर/ट्राली व 01 हाइड्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01/02.08.2025 की रात को थाना परसपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरनामपुरवा से आटा मार्ग पर 02 ट्रैक्टर/ट्राली व 01 हाइड्रा पर हरे आम की लकड़ी लादकर ले जा रहे 03 अभियुक्तगण 01. छेदीलाल यादव पुत्र रामखिलावन यादव, निवासी मधईपुर खांडेराय थाना परसपुर जनपद गोण्डा, 02. माताप्रसाद पुत्र मेवालाल निवासी भानदासपुरवा राजापुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा, 03. राकेश कुमार पुत्र भजई प्रसाद निवासी कोलहुई गरीब बनगओवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को पकड़कर मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनों ट्रैक्टर से कुल 24 बोटा हरे आम की अवैध लकड़ी की बरामद की गई, जिसे अभियुक्तगण सरनाम पुरवा बाग से अवैध रूप से काटकर ले जा रहे थे।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.