Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से बलवा, मारपीट व जानलेवा करने के 12 आरोपी अभियुक्तों को हुई सजा-*



*ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से बलवा, मारपीट व जानलेवा करने के 12 आरोपी अभियुक्तों को हुई सजा-*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 27.09.2014 को थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिस्तीपुर गोण्डा फैजाबाद मार्ग में दो पक्षों के मध्य जमीन में कब्जेदारी के विवाद को लेकर बलवा करते हुए मार पीट व जानेलवा हमला करने की घटना घटित हुई थी। जिसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दोनो पक्षों के मध्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा प्रथम पक्ष के 07 व द्वितीय पक्ष के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था। 

*दोषसिद्धि का विवरण-*
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे थाना को0 देहात में पंजीकृत अभियोगों मे माननीय न्यायालय/पीठासीन अधिकारी श्री राजेश कुमार तृतीय द्वारा प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, लोक अभियोजक श्री अमित पाठक, कोर्ट मोहर्रिर हेड का0 शिवपाल सिंह व थाना को0 देहात के पैरोकार की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक- 08.08.2025 को प्रथम पक्ष के 07 आरोपी अभियुकतों को 07 वर्ष का कारावास व 64,250/- रू0 का अर्थदण्ड व द्वितीय पक्ष के 05 अभियुक्तों को 02 वर्ष का कारावास व 11,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.