Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










प्रतिदिन करें योग,दूर होंगे समस्त रोग।

*प्रतिदिन करें योग,दूर होंगे समस्त रोग।

   आम जनमानस के उच्च स्वास्थ हेतु श्याम मंदिर में रोगानुसार योग ध्यान शिविर का आयोजन किया गया I जिसमें योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में मोटापा,हृदय रोग,मधुमेह,उच्च रक्तचाप,गठिया,त्वचारोग के रोगियों के साथ-साथ उपस्थित समस्त योग साधकों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया एवं संबंधित योगासनों एवं प्राणायाम के विषय में जानकारी भी दी गयी। इसी क्रम में ताड़ासन, भुजंगासन, सूर्य-नमस्कार,पवनमुक्तासन,पश्चिमोत्तानासन,वज्रासन,धनुरासन,मत्स्यासन,पादहस्तासन,सर्वांगासन के साथ-साथ भस्त्रिका-प्राणायाम,कपालभाति-प्राणायाम,अनुलोम-विलोम-प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया I शिविर में योगाचार्य ने कहा कि योग अपनी सांस पर ध्यान देते हुए विभिन्न मुद्राओं में रहने की कला है। प्रत्येक योगासन का हमारे श्वसन तंत्र पर विशेष प्रभाव पड़ता हैI इसके चलते हमारा हृदय भी प्रभावित होता है। इसी क्रम में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया योग के साथ-साथ उचित दिनचर्या और आहार-विहार के माध्यम से आप सभी समस्त मानसिक एवं शारीरिक रोगों से बच सकते हैंl साथ ही साथ स्वस्थ रखने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।दैनिक जीवन में योग के महत्व को बताते हुए उपस्थित समस्त योग साधकों को नियमित रूप से प्रत्येक दिन योग करने का संकल्प भी दिलाया गया I 
शिविर में अमित गर्ग, सचिन,राजेश अग्रवाल, मुकेश,ऋषभ, मेघा, नीतू,श्वेता, रूचि, मीनू, बेनू,रचना, आदि मौजूद रहीं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.