Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्रवासियों में रोष,विभागीय अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्रवासियों में रोष,विभागीय अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

कर्नलगंज,गोंडा। इन दिनों भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी युवाओं ने एकजुट होकर विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है और ग्रामीणों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। समाजसेवी शुभम सिंह, मोनू सिंह, प्रियांशु सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से न केवल घरेलू जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसान और छात्र वर्ग को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजसेवी युवाओं के साथ शिवम सिंह, अवनीश, शुभम सिंह, सत्यम, अमन, सुरजीत, राधे, राजकुमार, प्रियांशु, राघवेंद्र प्रताप सिंह,मुनेश्वर, हरीश कुमार, संजय दूबे प्रधान बसेरिया, अमन सिंह, राजू यादव नरायनपुर मांझा, मोनू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, अजय यादव, शुभम यादव, अंग्रेज, रज्जन, राजन, सहित कई अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। समाजसेवियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर जल्द संज्ञान लेगा। वहीं कर्नलगंज द्वितीय क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और जिला योजना समिति के सदस्य विवेक सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण निगम, करनैलगंज को पत्र लिखकर उपरोक्त गंभीर समस्या के तत्काल समाधान और विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराने के साथ ही अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने की मांग की है। विवेक सिंह ने बताया कि अनायास बिजली कटौती से न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसानों, छात्रों और छोटे व्यवसायियों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि विद्युत आपूर्ति को नियमित किया जाए और बिना कारण के कटौती पर रोक लगाई जाय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.