Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










रास्ट्रीय मंच मंच पर चमके जादूगर मिस्टर इंडिया मिला रास्ट्रीय नैतिकता सम्मान

रास्ट्रीय मंच मंच पर चमके जादूगर मिस्टर इंडिया मिला रास्ट्रीय नैतिकता सम्मान

 गोंडा।। विकास खंड परसपुर के ग्राम हरदिहा सपौर निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया को उनकी विशिष्ट जादूई प्रतिभा और समाज में नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय नैतिकता सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त त्रेतायुग फाउंडेशन नीत आयोग के माध्यम से प्रदान किया गया।

जादू की दुनिया में मिस्टर इंडिया ने अपने हैरतअंगेज करतबों और अनोखी प्रस्तुतियों से देश-विदेश में एक विशेष पहचान बनाई है। वे अब तक 200 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इस हालिया सम्मान के साथ उन्होंने न केवल अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश, बल्कि जनपद गोंडा का भी नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर ग्राम हरदिहा सपौर में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल दुबे, सहदेव चौहान, मुंशी, अजय शुक्ला प्रधान, विजय सिंह, विनोद पांडेय 'काका', और डॉ. दलजीत सिंह समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.