Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कर्नलगंज के गांधीनगर निवासी तीन दिनों से लापता युवक का नहीं लगा सुराग,परिजनों का रो-रोकर बुरा बुरा हाल

कर्नलगंज के गांधीनगर निवासी तीन दिनों से लापता युवक का नहीं लगा सुराग,परिजनों का रो-रोकर बुरा बुरा हाल

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश,परिजन अनहोनी की जता रहे आशंका। 

गोण्डा। जिले के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक युवक तीन दिन से लापता है। युवक के अचानक गायब हो जाने से परिजन काफी परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सिपाही लाल तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका 30 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश तिवारी 20 जून की रात से लापता है। परिजनों ने जब उसका मोबाइल फोन मिलाया तो वह बंद मिला। घटना के बाद से ही परिजनों ने रिश्तेदारी से लेकर आसपास के इलाकों में हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन ओम प्रकाश का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। लापता युवक की पत्नी निशी तिवारी और उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी डरे सहमे हुए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही लाल तिवारी की तहरीर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.